प्रधान द्वारा सरकारी धन के बन्दर बाट से गाँव वाले परेशान, डीएम से की शिकायत

बेल्थारारोड़-  सरकार द्वारा किये गये वादे खोखले नज़र आ रहे हैं. जिले के अधिकतम ग्राम प्रधानो पर आये दिन भ्रष्टाचार  के आरोप लग रहे हैं. अधिकारीयों से शिकायत करने के बाद भी कई मामलों को दबा दिया जाता है.

नया मामला बेल्थारारोड़ तहसील के ग्राम सभा फरसाटार का है जहाँ गाँव के लोगों ने प्रधान पर गंभीर आरोप लगाया है. ग्रामवासियो ने मुख्य तहसील दिवस पर डीएम को प्रार्थना देकर ग्राम प्रधान पर-जांच बिठाने का आग्रह किया है .

ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय प्रधान द्वारा करोडो का घोटाला किया गया है. प्रार्थना में लिखे गए आरोपों के मुताबिक प्रधान ने पुराने खड़ंजा को उजाड़ कर पुरानी नाली की मरम्मत कराकर धन उगाही की हैं. साथ ही खड़ंजे में नये पुराने ईटो का प्रयोग किया गया जो नियम विरुद्ध हैं.

वही प्रधान पर अपने लोगों पर भी फायदा पहुचाने का आरोप है की गडही/पोखरी को पटवा कर उस भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा हैं.  वहीँ नाली के पानी की निकासी की समस्सया से अवगत प्रधान ध्यान देने के बजाय टाल मटोल कर रहे हैं.

दूसरी तरफ खाद्य सूची से पात्र व्यक्तियों का नाम कटवाकर अपने सगे सम्बंधियों व् भाइयो का नाम दर्ज करने का भी गंभीर आरोप है. 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago