बलिया में सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल, इलाज के अभाव में मासूम की मौत

बलिया में अस्पताल की  लापरवाही कोई नया मामला नहीं है । आये दिन कोई न कोई मामला ऐसा सामने आता है जिससे सरकारी तंत्र पर सवाल उठाना लाज़मी है।  ताज़ा मामला अस्पताल में बुखार की दवा पैरासिटामाल के खत्म हुए तकरीबन एक महीने से ज्यादा का समय बिट गया  लेकिन दवा अब तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है जिससे मरीज़ दर दर भटक रहे हैं ।

जिले के सीएचसी रेवती में देखने को मिला जहाँ 4 साल की बच्ची को अपनी जान गवानी पड़ी। नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर-13 निवासी रामलखन चौहान की चार वर्षीय पुत्री जाह्नवी ने अस्पताल में इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।

इस ह्दय विदारक घटना के विरोध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी पर धरने पर बैठ गए। बाद में मौके पर पहुंचे एडिशनल सीएमओ डा. अर¨वद सिंह ने स्टाफ का तबादला करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

बता दें की अभी कुछ दिन पहलेजिला अस्पातल में  दवाओं की शार्टेज का मामला सामने आया था । जिसके चलते मरीजों की हालत खराब है। मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। हालांकि इन दवाओं के लिए काफी समय पहले इंडेंट भी भेजा गया था, लेकिन दवाओं की खेप एक माह बाद भी नहीं पहुंच सकी।

जिला अस्पताल में कैल्शियम, बी- काम्प्लेक्श, नोजल ड्राप, सिप्रो 500 व अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं है। जबकि बुखार की दवा पैरासिटामाल को खत्म हुए तीन माह से अधिक का समय हो गया।

जिससे मरीजों की हालत खराब हो रही है। मरीजों को बाहर की दवाएं खरीदनी पड़ रही है। जिला अस्पताल प्रशासन ने दवा के लिए विभिन्न कंपनियों को इंडेंट भेजा है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago