बैरिया के दयाछपरा एनएच 31 से नौरंगा तक बनने वाली सड़क में फ़र्ज़ी भुगतान का मामला सामने आया है । खबर के मुताबिक आधा-अधूरा निर्माण कराकर 5.70 करोड़ रुपये भुगतान लिया गया है । इस मामले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता की जांच कराने के लिए इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक रामप्रकाश सिंह व मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुदेश कुमार ओझा को शिकायती पत्र सौंपा है।
पत्र में कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार के कार्यकाल सन 2006-07 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की देखरेख में उक्त सड़क का निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा शुरू कराया गया था और महज कुछ लाख रुपये खर्च करने के बाद ठेकेदार 5.70 करोड़ रुपये भुगतान करा लिया। ठेकेदार व विभाग को यह उम्मीद थी कि गंगा में बाढ़ आएगी तो उक्त सड़क को बाढ़ में बह जाना दिखा दिया जाएगा ¨कतु आधी-अधूरी यह सड़क आज भी अपनी हाल पर आंसू बहा रही है। ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…