जानें कौन है मेजर रमेश उपाध्यय जिन्हें JDU ने बैरिया से मैदान में उतारा

बलियाः विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियां धीरे-धीरे अपने पत्ते खोल रही हैं। कल सपा ने प्रदेश की विभिन्न सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। अब जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

जनता दल के द्वारा अभी 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें रोहनियां, गोसाईगंज, मडिहोंन, घोरावल, बांगरमऊ, प्रतापपुर, करछना समेत कई विधानसभा शामिल हैं। जदयू के द्वारा बलिया की बैरिया सीट पर भी अपने उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है।

पार्टी के द्वारा बैरिया से मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा है। मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय के बारे में बात करें तो वह सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं। बीते साल 2020 में रमेश चंद्र उपाध्याय जदयू में शामिल हुए थे। 2019 लोकसभा चुनाव में रमेश चंद्र उपाध्याय ने बलिया से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2012 में भी रमेश चंद्र उपाध्याय हिंदू महासभा की टिकट पर बेरिया सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

चूंकि उपाध्याय ब्राम्हण चेहरा हैं, ऐसे में सवर्णों का साथ मिल सकता है। इसी सोच और जातिगत समीकरणों को बैठाते हुए पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। इसी के साथ पार्टी ने अन्य विधानसभाओं में भी अपने प्रत्याशियों के चेहरे उजागर किए हैं। जिनकी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago