Categories: बलिया

बलियाः 12 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने 20 जनवरी को घर से गायब हुए 12 वर्षीय बच्चे को ढूंढ कर सकुशल उसके घर पहुंचाया। बच्चे के वापस मिलने से परिवार बहुत खुश नजर आया और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।

पुलिस के द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार कैलाश चन्द्र प्रसाद थाना सिकन्दरपुर ने 21 जनवरी को स्थानीय थाने में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी। कैलाश ने पुलिस को बताया कि उसका
12 वर्षीय लड़का कृष्णा सोनी 20 जनवरी की शाम 7 बजे से गायब है। वह शाम को घर से निकला था इसके बाद वापस नहीं आया।

इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर तत्काल मामला पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर ने5 टीमों का गठन किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीमों ने काम किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार के दिशा निर्देश में बलिया पुलिस द्वारा आस पास के सभी जनपदों में संदिग्धो एवं अन्य राज्यों में भी संदिग्धों की जाँच की गयी।

इसी बीच किडनैपर्स के द्वारा फिरौती की मांग की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को ट्रैक किया और 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में लालू उर्फ रमन यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, गुड़िया रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, बबिता रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, शीला पुत्री रामअवध यादव निवासीगण मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, संजय उर्फ अटल सोनी पुत्र भरतजी सोनी निवासी मिल्की ( कस्बा सिकन्दरपुर) थाना सिकन्दरपुर,जनपद बलिया शामिल हैं। इनके पास से 2 मोबाइल और 2 सिम कार्ड के साथ घटना में।प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में राजेश प्रसाद यादव प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर,बलिया, अविनाश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना उभाँव,बलिया उ0नि0 अजय यादव एसओजी प्रभारी बलिया, उ0नि0 संजय सरोज थानाध्यक्ष नगरा,बलिया, उ0नि0 मुरारी मिश्र थाना सिकन्दरपुर, बलिया, हे0कां0 वेद प्रकाश दूबे, हे0कां0 आलोक कुमार सिंह, हे0कां0 अनुनेश सिंह, हे0कां0 राकेश यादव, हे0कां0 दीनानाथ, कां0 राकेश यादव, कां0 अनिल पटेल, कां0 विजय कुमार राय, कां0 विनोद रघुवंशी, कां0 विकास सिंह, कां0 कृष्ण कुमार सिंह, कां0 नागेन्द्र चौधरी, कां0 जितेन्द्र गुप्ता, कां0 देवा साहनी, कां0 हृदय प्रसाद, कां0 हरिकेश यादव आदि का योगदान रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक बलिया ने घटना का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25,000/- रू० का नकद इनाम एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago