विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बेल्थरारोड विधानसभा में राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस चुनावी मैदान में है। अभी इस सीट से भाजपा के धनंजय कन्नौजिया विधायक हैं।
भाजपा को टक्कर देने कांग्रेस भी मैदान में है। बेल्थरारोड सीट से कांग्रेस की गीता गोयल प्रबल दावेदार हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बार उन्हें टिकट दे सकती है।
आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नारा दिया है कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ साथ ही उन्होंने 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़वाने की घोषणा की थी अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने कई सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के चलते माना जा रहा है गीता गोयल को भी इसका फायदा मिल सकता है।
गीता गोयल के बारे में बात करें तो पेशे से शिक्षिका हैं और राजनीतिक रुप से सक्रिय हैं। गीता गोयल ग्राम कुरेम तहसील रसड़ा की निवासी है। वह अपने ग्रामसभा क्षेत्र से पंचायत सदस्य के साथ साधन सहकारी समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं। गीता गोयल लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी हैं। कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तहत वह विभिन्न गांवों में पहुंची और ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कि तर्ज पर महिलाओं को जागरूक किया। क्षेत्र में जनता का आर्शीवाद भी उन्हें मिल रहा है। वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। वहीं महिला होने के नाते उन्हें क्षेत्र की महिलाओं-बालिकाओं का वोट मिल सकता है। लिहाजा गीता गोयल अगर चुनाव लड़ती हैं तो अन्य पार्टियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…