जानिये संसद के बाहर इंसाफ़ की माँग करने वाली बलिया की बेटी अनु दुबे कौन हैं?

नई दिल्ली डेस्क: जब पूरे देश में हैदराबाद की महिला चिकित्सक की चर्चा हो रही थी और लोग सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, उस वक़्त बलिया की एक बेटी अन्नू दूबे संसद भवन मार्ग पर धरने पर बैठ कर इस मामले में इन्साफ करने की मांग कर रही थी. लेकिन दिल्ली पुलिस ने अन्नू दूबे के साथ जैसा बर्ताव किया, वह हैरान करने वाला है.

आपको बता दें कि अन्नू दूबे हुसेनाबाद के एक गाँव की रहने वाली है और उनका ननिहाल बैरिया के गोविंदपुर में है. धरने वाली दिन का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले एक महिला कांस्टेबल ने उन्हें जबरन उठा लिया और बाद में उन्हं थाने ले जाया गया. अन्नू दूबे ने बताया कि थाने में उनके साथ मा’र पी’ट की गयी. इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने थाने में अन्नू दूबेको सूई चू’भा कर प्रता ड़ित करने का काम भी किया.

इसका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमे अन्नू दूबे के हाथ ज़ख़्मी लग रहे थे और मीडिया वाले अन्नू दूबे से बात कर रहे थे. अन्नू दूबे का कहना है कि दिल्ली पुलिस का मानवाधिकार से कोई मतलब नहीं है. वह बस अपनी ही करती है. उन्होंने कहा कि जब वह हैदराबाद की महिला चिकित्सक के लिए इन्साफ की मांग कर रही थी और धरने पर बैठी थी तो दिल्ली पुलिस को यह इस कदर नागवार गुज़रा.

हालाँकि इतना सब कुछ झेलने के बाद भी अन्नू दूबे का कहना है कि वह पीछे हटने वाली नहीं है और महिलाओं के इन्साफ के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा.
फिलहाल अन्नू दूबे बीएससी मैथ की पढ़ाई पूरी करने के बाद कम्पटीशन की तैयारी कर रही हैं.

उनके पिता सेना में हैं. उन्होंने कहा कि फौजियों के बच्चे कायर नहीं होते हैं. उन्हें कोई डरा नहीं सकता है. हमारी तरफ से इस जज्बे के लिए अन्नू दूबे को दिल से सलाम

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago