सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का दावा फ़र्ज़ी, मोहम्मदाबाद में 100 रुपये किलो है प्याज

एक तरफ जहाँ बढती महंगाई और आसमान छूती प्याज की कीमतें आम जनता को रुला रही हैं वहीँ दूसरी तरफ सत्ता में बैठे नेताओं का इस पर अजीबोब गरीब बयान आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिनों बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी कुछ ऐसा ही बयान प्याज पर दे दिया था. दरअसल वीरेंद्र सिंह मस्त ने संसद में बयान देते हुए कहा था कि गंगा यमुना का मैदान दुनिया की सबसे उपजाऊ ज़मीन है.

उन्होंने कहा था कि लोगों को देखना चाहिए कि वहां के किसान कैसे प्याज पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वहां के हर एक किसानों के घरों में सौ सौ बोर प्याज रखी हुई है. इसके साथ साथ वीरेंद्र सिंह मस्त ने यहाँ तक कह दिया कि उनके इलाके में पचीस पचीस रूपये किलों के हिसाब से प्याज बिक रही है. उन्होंने लोगों से अपने साथ मोहम्मदाबाद चलने को कह दिया जहाँ उनके हिसाब से एक ट्रक प्याज पचीस रूपये किलो के हिसाब से बिक रही है.

लेकिन उनके बयान के बाद जब इसकी पड़ताल की गयी तो उनका दावा एकदम झूठ निकला.
दरअसल मुहम्मदाबाद में भी प्याज का रेट आसमान छू रहा है और वहां भी प्याज अस्सी से सौ रूपये किलों बिक रही है. यहाँ की सभी दुकानों पर प्याज का रेट करीब करीब सौ रूपये किलो ही है. वहीँ वहां के दुकानदारों का कहना है कि बीते पंद्रह दिनों में प्याज का रेट में डेढ़ गुने तक का इजाफा हो गया है.

जहाँ 25 नवम्बर तक प्याज का रेट साथ से सत्तर के बीच था वहीँ पांच दिसंबर आते आते रेट नब्बे से सौ के आस पास पहुँच गया. वहां के लोगों का कहना है कि उनके बयान से तो यही लगता है कि उन्होंने करीब आठ महीने पहले ही प्याज खरीदा होगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago