इन पाँचों पर पूरे बलिया को है गर्व, संकल्प सम्मान से नवाज़ा जाएगा

बलिया डेस्क: हर साल की तरह इस साल भी संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया की तरफ से ‘संकल्प सम्मान’ समारोह का आयोजन किया जा रहा है. आपको बता दें कि इस संस्था की तरफ से हर साल उन युवाओं को यह सम्मान दिया जाता है जो अपने अपने क्षेत्र में में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और अपने काम से बलिया का नाम पूरे देश में रौशन कर रहे हैं.
वहीँ इस साल यह संकल्प सम्मान किसे दिया जाएगा, इसका चयन भी हो चुका है.

कवि एवं साहित्यकार प्रोफ़ेसर यशवंत सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने यह तय किया है. इस बार इस सम्मान के लिए जिन्हें चुना गया है वह हैं युवा उपन्यासकार श्री सत्य व्यास, गीतकार डॉक्टर सागर, कवि अदनान कफ़ील दरवेश, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री स्मृति सिंह और रंगकर्मी सुश्री सोनी. इन लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में शानदार काम किया है और अपने काम की वजह से इन्होने अपनी एक अलग पहचान बनाई है.


बहरहाल, हमारी तरफ से इन लोगों को ढेरों मुबारकबाद और शुभकामनाएं. वहीँ हम आपको बता दें कि बलिया के युवा अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. हर क्षेत्र में वह शानदार काम कर रहे हैं. बात करें अगर पल्लव सिंह की जिन्होंने इंडियन आइडल में धूम मचाई वहीँ खेल जगत में भी बलिया के युवा पीछे नहीं है. ऐसे में यह पूरे बलिया के लिए गर्व की बात है. बलिया में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.


ऐसे में बलिया के सभी युवाओं को इनसे सीखना चाहिए और इनसे प्रेणना लेनी चाहिए. मेहनत करने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका ज़रुरत मिलता है और यही उनके आगे बढ़ने का समय होता है. हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए बल्कि ज़िन्दगी में आने वाली हर चुनौती का सामना डटकर करना चाहिए. थोडा वक़्त ज़रूर लग सकता है लेकिन सफलता ज़रूर हाथ लगेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago