बलिया के हरिपुर के रहने वाले अमरेंद्र सिंह को हरियाणा की खट्टर सरकार ने एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है. खबर यह है कि अमरेंद्र सिंह को हरियाणा लेबर वेल फेयर बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बेटे को मिली इस बड़ी ज़िम्मेदारी की सूचना हरियाणा सरकार ने एक पत्र के ज़रिये उनके पिता उदार सिंह को भी दी है और जैसे ही यह खबर उनके घर में आई, उनके घर में बधाई देने आने वालों का तांता लग गया.
यह पूरे बलिया के लोगों के लिए बड़े ही फक्र की बात है कि खट्टर सरकार ने जिले के बेटे अमरेंद्र सिंह को लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन बनाया है. बताया जाता है कि अमरेंद्र सिंह हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से काफी वक़्त से जुड़े रहे हैं और बीते पांच सालो से वह मनोहर लाल खट्टर के बतौर ओएसडीकाम कर रहे थे और अब उन्हें अपने काम और इमानदारी के बड़े इस पद से नवाज़ा गया है.
इस बात से इन कार नहीं किया जा सकता है कि बलिया के लोग पूरे देश और दुनिया में अपनी मेहनत और पूरी लगन से बेहद शान दार काम कर रहे हैं जिसकी खबर आये दिन देखने सुनने को मिल जाती है. ऐसे में इन युवाओं ने बागी बलिया की छवि को बरक़रार रखा है और जिले का नाम लगातार रोशन कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि अमरेंद्र सिंह अपने जीवन में लगातर सफलता की सीढियाँ चढ़ते रहे हैं और उनसे बलिया के युवा सीख लेते रहे.
मेहनत कभी भी जाया नहीं जाती है और उसके बेहतर और सकारात्मक नतीजे आपको ज़िन्दगी में कभी न कभी तो मिल ही जाते हैं. यह बात अमरेंद्र सिंह से सही साबित कर दी है. बहरहाल हमारी पूरी टीम की तरफ से इस कामयाबी के लिए अमरेंद्र सिंह को बधाई.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…