‘इंडियन आइडल’ में पहुँचने वाले बलिया के पल्लव सिंह को कितना जानते हैं आप ?

बलिया डेस्क: बलिया के पल्लव सिंह टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें पहले एपिसोड में ही उन्होंने जलवा बिखेरते हुए अपनी गायकी से सबका दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर उनका पहला वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है जिसको लोग ख़ूब शेयर कर रहे है. इस वीडियो में वह “दिल तो बच्चा है” गाना गाकर लोगों पर अपना जादू चला रहे हैं. राहत फतह अली खान के गाने को पल्लव सिंह ने बेहद बढ़ियाँ अन्दाज़ में गाया.

कौन हैं बलिया के पल्लव सिंह: बलिया जिले के डागरबाद हल्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले पल्लव सिंह ने इसी साल आरके मिशन स्कूल सागरपाली से नर्सरी से बारहवीं तक की पढाई पूरी की है. फिलहाल वो दिल्ली के बेहतरीन संगीत कॉलेज गंधर्व विश्वविद्यालय के छात्र हैं. पल्लव लखनऊ, दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों मे हुए संगीत कम्पटीशन में अपना डंका बजा चुके हैं.

गाने के साथ साथ पल्लव को खाना बनाने का भी शौक़ है. क्लास रूम से लेकर दोस्तों के बीच हमेशा गानों की धुनों पर गुनगुनाने वाले पल्लव को अपने इस शौक़ और पैशन के लिए घर वालों से काफ़ी डांट सुनने को मिलती थी. लेकिन गाने को लेकर उनका जुनून कम न हुआ.ख़ैर, इस बात का अंदाज़ा शायद ही किसी को होगा पल्लव मुक़ाम तक पहुँचेंगे और बलिया का नाम देश भर में रोशन करेंगे.

बता दें कि इस बार इंडियन आइडल शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले सारे गा मा पा और राइजिंग स्टार शो होस्ट किया था. इस बार का शो काफ़ी दिलचस्प होने वाला है. सभी कंटेस्टेंट को एक दूसरे से कड़ा मुक़ाबला मिल रहा है. ख़ैर, उम्मीद करते हैं कि पल्लव फिनाले तक जाएँ और इंडियन आइडल का ख़िताब अपने नाम करें. हमारी तरफ़ से उन्हें ढेरों मुबारकबाद और सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएँ

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago