मऊ डेस्क: मऊ में सोमवार तड़के सिलेंडर ब्ला’स्ट हुआ. मोहम्दाबाद के वलीदपुर गांव में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत गिर गई. अभी तक 10 लोगों के म’रने की पुष्टि हो गई है, जबकि 12 अन्य घा’यल हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है. फिलहाल जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाने का काम चल रहा है.
मौके पर एम्बुलेंस भी मौजूद है ताकि घयलों को जल्द से जल्द चिक्त्सिय सुविधा मुहैया कराई जा सके. मऊ में हुई इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि घायलों को हर संभव मादा पहुंचाई जाए.
उधर हादसे पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि दुर्घटना दुखद और गंभीर है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 5-6 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. मौके पर एसपी और डीएम पहुंचे हैं. हमारी प्राथमिकता मलबे में दबे जीवित लोगों को बचाने की है. हमने एनडीआरएफ की टीम से भी संपर्क किया है. जल्द ही स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा.
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…