रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के पहले ही दिन छा गया बलिया का ये लड़का

मुंबई: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का 11वां सीजन का आगाज हो चुका है। शो में इस बार विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीँ आज बलिया के नाम एक और इतिहास जुड़ गया क्योंकि पहले दिन के एपिसोड में बलिया के पल्लव सिंह पहुचे और अपनी गायकी से सबका दिल जीत लिया।

पहले तो पल्लव को देख तीनों जजेज चौंक जाते हैं क्योंकि पल्लव हैं खाना बनाने के शौकीन वहीँ पल्लव ने आज अपनी सिंगिंग से जजेज को इंप्रेस किया और अगले राउंड के लिए सेलेक्ट भी हुए । बलिया के रहने वाले पल्लव ने राहत फतह अली खान के द्वारा गाया गया गाना दिल तो बच्चा है जी गया तो सारे जजेज झूम उठे बलिया के पल्लब पहले दिन शो पर परफॉर्म करते नजर आए।

वहीँ आज के दिन सबका ध्यान खींचा ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्‍प्‍स’ के विजेता रह चुके अजमत हुसैन ने अजमत शो के दौरान काफी नर्वस नजर आए और शो में आगे आने से मना करते हुए दिखाई दिए लेकिन बाद में जजेज ने उन्हें काफी मोटिवेट किया और अजमत शो में आगे आने के लिए तैयार हुए। शू पॉलिस करने वाले कटेंस्टेंट सनी ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया। सनी को देख अनु मलिक ने कहा कि तुम नुसरत फतेह अली खां जैसा गाते हो।

मालूम हो कि नेहा कक्कड़ साल 2006 में बतौर कंटेस्टेंट इंडियन आइडल का हिस्सा बनी थीं। इस सीजन में नेहा ने शानदार गायकी करते हुए अपने हुनर को साबित कर दिया था। गौरतलब है कि इस बार इंडियन आइडल शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले सारे गा मा पा और राइजिंग स्टार शो होस्ट किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago