बलिया स्टेशन परिसर में फहरा 110 फीट ऊंचा तिरंगा

बलिया डेस्क: बलिया माडल रेलवे स्टेशन के सर्कूलेटिंग एरिया में 100 फीट उंचा राष्ट्रीय ध्वज सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को फहराया। साथ ही बिजली इंजन से संचालित मेमो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  बलिया माडल रेलवे स्टेशन सर्कूलेटिंग एरिया में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान का आयोजन हुआ। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। सलामी के दौरान आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस के जवान शामिल रहे। जिसके हजारो लोग साक्षी बने। कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन का सर्कूलेटिंग एरिया दर्शनार्थियों से खचाखच भरा रहा।

जगह के अभाव में कुछ लोग सड़क से ही इस भव्य दृश्य को देख गौरवांवित होते रहे। कार्यक्रम स्थल पर ऐसे हजारों लोग अपने मोबाइल से लहराते राष्ट्रीय तिरंगे का फोटो लेते रहे। उस दौरान तिरंग के साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा। स्टेशन कैम्पस में लहराते तिरंगे को देख लोग खुशी से झूम उठे। लोग रेलवे विभाग की इस तरह की पहल की सराहना करते देखे गये।

कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार व वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी के देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सांसद सकलदीप राजभर, सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला, विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू आदि रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मदृदेनजर रेलवे पुलिस के साथ सिविल पुलिस भी तैनात रही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago