अपने ही बुने जाल में फस गए बैरिया विधायक, मंत्री को बताया “आवारा”

बलिया डेस्क:  अपने बयानों से देश की मीडिया में छाए रहने वाले बलिया के बैरिया विधायक आज अपने ही बुने जाल में फस गए। शनिवार को विधायक सुरेंद्र सिंह की ज़बान एक बार फिर फिसल गई।  एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सांसदों और मंत्रियों के तारीफों में पुल बांधना शुरू ही किया था लेकिन उनकी जुबान ने उनका साथ नहीं दिया और इशारों ही इशारे में एक मंत्री को आवारा कह दिया। हालांकि तुरंत अपने भाषणों में बातों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि

आवारा मैं हूं, लेकिन मेरा यह आवारापन समाज व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए है। इस दौरान विधायक के भाषण सुन उपस्थित लोगों ने जमकर ठहाका लगाया। यहीं पर नहीं रूके अपने भाषणों के दौरान सुरेंद्र सिंह ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी को राज्यमंत्री से सीधे कैबिनेट मंत्री बता दिया। गौरतलब है कि शनिवार को माडल रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम चल रहा था।

जिसमें बतौर मुख्य अति‌थि सांसद रवींद्र सिंह ने जहां राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। वहीं बिजली इंजन से संचालित मेमो ट्रेन का उद्घाटन किया। इस दौरान ‌बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे थे। जब उनसे मंच पर आकर अपने कहने के लिए आमंत्रित किया गया तो उन्होंने सबसे पहले प्रदेश और केंद्र सरकार का गुनगान किया। इसके बाद अपने भाषण में उन्होंने मजाकिया अंदाज अपनाया और कहा कि प्रदेश के सीएम भी कुंवारा, बलिया के मंत्री भी कुंवारा और एक मंत्रीआवारा।

हालांकि तुरंत बात वापस लेते हुए कहा कि मैं आवारा हूं और मेरा यह आवारापन एक प्रतिनिधि होने के नाते  कमियों को दूर करने के लिए हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह यही नहीं रूके उन्होंने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी को कैबिनेट मंत्री बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह के भाषण और उनका मजाकिया अंदाज का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया और जमकर ठहाके लगाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago