Categories: देश

जानिए, कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं अटल, कौन होगा उनका उत्तराधिकारी

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद अब उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा। क्योंकि अटल जी अविवाहित थे, ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। आइए जानते हैं अटल जी अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये और उनका उत्ताराधिकारी कौन होगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक निधन के वक्त अटल बिहारी वाजपेयी के पास कुल 14.05 करोड़ की संपत्ति थी। वहीँ साल 2004 के हलफनामा के मुताबिक उनके पास 58 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति मौजूद थी। उस हलफनामे के मुताबिक स्टेट बैंक के दो अकाउंट्स में 20,000 और 3,82,886.42 रुपए मौजूद थे। वहीं दूसरे अकाउंट में 25,75,562.50 रुपए मौजूद थे। अटल के पास 1,20,782 कीमत के 2,400 युनिट बांड्स और 22 लाख रुपए की कीमत का एक फ़्लैट था। ग्वालियर में मौजूद उनके पैतृक घर की कीमत 6 लाख रुपए के आस-पास आंकी गई थी।

अटल जी अविवाहित थे, जो कि एक सामान्य परिवार से थे। उनके पिता पंडित कृष्णबिहारी वाजपेयी शिक्षक थे और उनकी माता कृष्णा देवी घरेलू महिला थीं। अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार में उनके तीन भाई और तीन बहनें हैं। इसके अलावा ग्वालियर में उनके कई रिश्तेदार हैं। उनकी भतीजी कांति मिश्रा और भांजी करुणा शुक्लाे हैं। उनके भतीजे दीपक वाजपेयी और भांजे सांसद अनूप मिश्रा हैं।

वहीं उनकी दत्तक पुत्री नमिता और उनके पति रंजन भट्टाचार्य अटल जी के साथ ही रहते थे। जब अटल प्रधानमंत्री बने तब से ही उनकी दोस्त राजकुमारी कौल की पुत्री, जिसे वाजपेयी ने दत्तक पुत्री माना था उनके साथ रहते थे। ऐसे में माना जा रहा है कि साल 2005 के हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत उनकी संपत्ति उनकी दत्तक पुत्री नमिता और दामाद रंजन भट्टाचार्य को सौंपी जा सकती है। ये तब होगा अगर अटल बिहारी वाजपेयी ने कोई वसीयत न बनाई हो। अगर उन्होंने कोई वसीयत बनाई होगी तो संपत्ति उसके अनुसार दी जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago