प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी के साथ राजभर समुदाय के जो नेता हैं वे अपनी साख बनाने के लिए सीएम को बुलाकर सम्मेलन करा रहे हैं. पिछले कई महीनों में मैंने भी कई सम्मेलन किए लेकिन मैंने बीजेपी को नहीं बुलाया.
अपने निजी दौरे पर बलिया पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत के दौरान गुरुवार को कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ राजभर समुदाय के जो नेता हैं वे अपनी साख बनाने के लिए सीएम को बुलाकर सम्मेलन करा रहे हैं. पिछले कई महीनों में मैंने भी कई सम्मेलन किए लेकिन मैंने बीजेपी को नहीं बुलाया. मैं भाजपा का नेता नही हूं, मैं भासपा का नेता हूं.
ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि वे 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेंगे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश में किसी को नीला पसन्द है, किसी को लाल तो किसी को पीला. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के कुछ ऐसे नेता हैं जो अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भासपा का झंडा और नाम लेकर थाने पर जाते हैं.
कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि लखनऊ में सपा, बसपा व कांग्रेस के नेता पीला गमछा पहनकर आते हैं और मुझसे अपना काम करवाने के लिए पत्र बनवाकर ले जाते हैं. मेरे यहां जो भी आता है उसे मैं डॉक्टर बनकर दवाई लिखता हूं और सूई लगाता हूं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…