नदी में बोल्डर धंसने की सूचना पर ककरघट्टा पहुँचे डीएम

बलिया। जनपद में नदियों की कटान के लिहाज से हर संवेदनशील स्थलों पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को उन्होंने मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में फिर से स्थिति का जायजा लेने पहुँचे। विगत दिनों में उनका यह चौथा निरीक्षण था।

शुक्रवार को फिर पहुँचे जिलाधिकारी ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को आबादी प्रभावित क्षेत्र को बचाने के लिए गम्भीर रहने को कहा। हालांकि बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता ने आबादी क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा किया। दरअसल, बालेश्वर बिंद व अजय बिंद के आवास के आगे बोल्डर का स्पर नदी में धंस जाने के कारण वहां पर कटान के खतरे की संभावना पर अधिकारी सजग हो गए। डीएम ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वहां पर कैरेट में बोल्डर डाल कर पुन: ठोकर बनाया जाय, ताकि कटान से गांव को बचाया जा सके। इस मौके पर बाढ़ विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह, सीओ बांसडीह अशोक सिंह, जेई गणेश यादव, थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव आदि लोग मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago