बिहार बेचने ​जा रही अवैध शराब के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया
जनपद पुलिस ने बिहार में बेचने लिए जा रहे अवैध शराब का जखीरा बरामद करने के साथ ही तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

साथ ही शराब से लदी एक पिकअप को भी कब्जे में लिया है। जब्त किये गये शराब की कीमत करीब साढ़े चार लाख बतायी जा रही है।पुलिस की माने तो प्रभारी निरीक्षक बैरिया को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सरकारी गोदाम से शराब निकाल कर सरकारी दुकान पर न ले जाकर केहरपुर घाट से नाव पर लाद कर गंगा नदी पार करके नौरंगा की तरफ से बिहार में बेचने के लिए ले जाने वाले हैं।

 

खबर मिलते ही हरकत में आये प्रभारी निरीक्षक मय हमराह केहरपुर घाट से पहले वाहन सं0 UP 60 T 9642 को चेक किया गया तो उसके ढाले में 120 पेटियों में 5760 शीशी अवैध देशी शराब की पेटियां प्रप्त हुयीं। जिस पर बन्टी बबली लाइम देशी शराब तनु (सादा) इन्डिया ग्लाई काज लिमिटेड डिस्टलरी EL सेक्टर 15 गीड़ा गोरखपुर अंकित था।

 

वहीं वाहन पर सवार दो व्यक्तियों गोरख पाण्डेय पुत्र रामेश्वर पाण्डेय निवासी बलुआ थाना कृष्णागढ़ भोजपुर बिहार तथा प्रवीण कुमार गिरी पुत्र स्व. गौतम गिरी अलावपुर थाना सुखपुरा बलिया को गिरफ्तार किया। उनसे शराब के परिवहन के सम्बन्ध में वैध अभिलेख मांगे गये तो उनके पास परिवहन क्रमांक 1261 में बलिया रामगढ़ नौरंगा त्रिकालपुर क्रेता का नाम निवेदिता सिंह नवका गांव तथा दूसरे परिवहन पास क्रमांक 1262 पर क्रेता का नाम जलेश्वर सिंह त्रिकालपुर वाहन का रूट बलिया रामगढ़ त्रिकालपुर अंकित था।

 

चालक का नाम प्रवीण कुमार अंकित था। देशी शराब को परिवहन रूट के विपरीत ले जाने के सम्बन्ध में पुछा गया तो बताये कि बिहार ले जा रहें हैं । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago