बेल्थारा रोड- स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत सूबे के सभी 587 नगर पंचायतों में कराये गए सर्वेक्षण में स्वच्छता के मामले में बिल्थरारोड नगर पंचायत को 102 वां स्थान प्राप्त हुआ है जो अहम् उपलब्धि माना जा रहा है।
यह जानकारी *नगर पंचायत चैयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने दी।.उन्होंने बताया कि कि स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए किन्नरों को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर साफ-सफाई के लिए गीत के माध्यम से एक पखवारे तक डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया था, जो नागरिकों के सहयोग से सफल रहा।
उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि नगर की जनता और कर्मचारियों के सहयोग से मिला है। कहा कि देशभर में हुए सर्वेक्षण में छ: राज्यों में कुल 1008 निकायों में आदर्श नगर पंचायत बिल्थरारोड ने शानदार स्थान के साथ 277 वां रैंक प्राप्त किया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
यह उपलब्धि यहां के नागरिकों व नगर पंचायत के कर्मचारियों की मेहनत से मिली है। चेयरमैन व ईओ बृजेश कुमार गुप्त ने कर्मचारियों व नगरवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगले सत्र में बिल्थरारोड की रैकिंग टॉप 100 में पहुंचने की उम्मीद है। कहा कि नगर की स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाने के लिए यहां के नागरिकों को डोर-टू-डोर सफाई के लिए कूड़ादान पात्र दिया जाएगा।.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…