जिला अस्पताल में शुरू हुई ये सुविधा, आजमगढ़ व मऊ से भी पहुंच रहे है लोग

बलिया जिला अस्पताल में अब ऐसी सुविधा मिलने जा जा रही जिसके लिए मरीज को दुसरे  जिलो में जाना पड़ता था । बलिया जिला अस्पताल में रिडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद कानूनी प्रक्रिया के लिये होने वाले एक्स-रे का काम शुरु हो गया है। मीडिया में खबर आने के बाद अखबार ‘बाद अधिकारियों ने एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी। हालांकि मेडिकोलीगल एक्स-रे पर रिर्पोट लगाने का काम सप्ताह में कुछ दिन ही किया जायेगा। इस सुविधा के शुरु होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है।. मारपीट के साथ ही गोली आदि से घायल होने वाले ऐसे मामले जिनमें पुलिस मुकदमा दर्ज करती है, उसमें मेडिकोलीगल एक जरुरी प्रक्रिया है।
एक्स-रे में जाहिर होने वाली चोट के अधार पर ही मुकदमों की विवेचना तथा धाराओं की बढ़ोत्तरी होती है। इस प्रकार के अधिकांश मामलों की जिम्मेदारी सम्बंधित थाने की पुलिस के उपर होता है जो खुद लिखा-पढ़ी करने के बाद एक्स-रे कराती है। सदर अस्पताल का रेडियोलॉजिस्ट एक्स-रे के अधार पर रिर्पोट लगाता है जिसके बाद पुलिस विवेचना करती है। हालांकि कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मृत्युंजय दूबे के लम्बे अवकाश पर चले जाने के कारण मेडिकोलीगल का एक्स-रे का काम करीब एक सप्ताह से बंद था। इसके चलते मेडिकोलीगल एक्स-रे कराने के लिये मंडलीय अस्पताल वराणसी रेफर किया जा रहा था। खबर छपने के बाद सीएमओ ने सीएचसी सोनबरसा पर तैनात रेडियालॉजिस्ट डॉ. नवीन सिंह को जिला अस्पताल में अस्थाई तौर पर नियुक्त कर दिया। इसके बाद मेडिकोलीगल एक्स-रे का काम गुरुवार को शुरू हो गया।.

जिला अस्पताल में मेडिकोलीगल एक्स-रे के लिये अब भी आजमगढ़ व मऊ के लोग पहुंच रहे है। हालांकि अस्पताल प्रशासन उन्हें वापस लौटा रहा है। दरअसल उक्त दोनों जिलों में भी रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने से मेडिकोलीगल एक्स-रे बंद है। ऐसे में दोनों जनपदों से लोगों को सदर अस्पताल बलिया रेफर किया जा रहा है। शुक्रवार को मऊ जिले के कई लोग मेडिकोलीगल कराने के लिये पहुंचे थे, जिन्हें अस्पताल के कर्मचारियों ने वापस लौटा दिया।.

साभार- हिंदुस्तान

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago