सिकन्दरपुर- मां का इलाज कराने के बाद साथ लेकर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। घटना के बाद युवक का शव शुक्रवार को घर पहुंचा जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी-बच्चे व अन्य परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।.
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी पार्वती देवी को इलाज के लिये उनका बेटा 38 वर्षीय सुनील कोलकाता लेकर गया था। गुरुवार की रात पार्वती के साथ सुनील, उसकी बहन सीमा व बहनोई लालबाबू सियालदह-बलिया एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे।
रात के वक्त गाड़ी हाजीपुर के पास अक्षयबर नगर हाल्ट के पास से गुजर रही थी, तभी किसी प्रकार सुनील ट्रेन से गिर गया। इसकी जानकारी होने के बाद चेनपुलिंग कर रेलगाड़ी को रोकने के बाद परिवार के लोग सुनील को खोजते हुए पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बिहार की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। युवक का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा जिसको देखते ही मां पार्वती के साथ ही पत्नी प्रीति बिलखने लगी। बताया जाता है कि युवक दो भाईयों में छोटा व दो बच्चों का पिता था।.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…