स्वच्छ सर्वे में बिल्थरारोड को 102वीं रैंक, अपने आप में बहुत बड़ी है ये उपलब्धि !

बेल्थारा रोड- स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत सूबे के सभी 587 नगर पंचायतों में कराये गए सर्वेक्षण में स्वच्छता के मामले में बिल्थरारोड नगर पंचायत को 102 वां स्थान प्राप्त हुआ है जो अहम् उपलब्धि माना जा रहा है।

यह जानकारी *नगर पंचायत चैयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने दी।.उन्होंने बताया कि  कि स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए किन्नरों को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर साफ-सफाई के लिए गीत के माध्यम से एक पखवारे तक डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया था, जो नागरिकों के सहयोग से सफल रहा।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि नगर की जनता और कर्मचारियों के सहयोग से मिला है। कहा कि देशभर में हुए सर्वेक्षण में छ: राज्यों में कुल 1008 निकायों में आदर्श नगर पंचायत बिल्थरारोड ने शानदार स्थान के साथ 277 वां रैंक प्राप्त किया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

यह उपलब्धि यहां के नागरिकों व नगर पंचायत के कर्मचारियों की मेहनत से मिली है। चेयरमैन व ईओ बृजेश कुमार गुप्त ने कर्मचारियों व नगरवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगले सत्र में बिल्थरारोड की रैकिंग टॉप 100 में पहुंचने की उम्मीद है। कहा कि नगर की स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाने के लिए यहां के नागरिकों को डोर-टू-डोर सफाई के लिए कूड़ादान पात्र दिया जाएगा।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago