Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में चाकूबाजी, 23 साल का युवक घायल

बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र के उभांव थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में 23 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अतरौल चक मिलकान गांव में लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थपित की गई थी। शनिवार रात 8 बजे प्रतिमा को विसर्जन के लिए इन्दौली नहर ले जाया गया। विसर्जन के बाद वापस लौटते समय ग्राम प्रधान सुमेर सिंह के भतीजे संदीप सिंह पर धारदार हथियार से हमला हो गया।

हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाते हुए हमलावर फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल संदीप को पहले सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिवार के लोग उन्हें मऊ अस्पताल लेकर गए, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण मऊ से भी उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद, उभांव पुलिस और सीओ रसड़ा मो. फहीम कुरैशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। घायल संदीप के चाचा विश्राम सिंह की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों मुन्ना यादव और ओशिया राजभर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उभांव एसएचओ विपिन सिंह के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago