Categories: बलिया

बलिया के जमुनाराम महाविद्यालय में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

आज चितबड़ागांव के जमुना राम महाविद्यालय में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद और विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद संयोजक प्रोफेसर फूलबदन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉक्टर विवेक सिंह और सतीश चन्द कॉलेज बलिया के डॉक्टर धनंजय सिंह भी मौजूद थे। प्रोफेसर फूलबदन सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है इसलिए खेल से मन मस्तिष्क एवं शरीर का विकास होता है।

प्रोफेसर धर्मात्मा नन्द ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास में खेल सहायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo अंगद प्रसाद गुप्ता द्वारा की गई।

इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुल 7 टीमें और महिला वर्ग में कुल 3 टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में नरहेजी पीजी कॉलेज, नरही रसड़ा विजेता और दूजा देवी पीजी कॉलेज, सहतवार उपविजेता रहे। महिला वर्ग में नरहेजी पीजी कॉलेज, नरही रसड़ा विजेता और किसान पीजी कॉलेज, रक्सा रतसड़ उपविजेता रही।

विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड और प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता आयोजक बृजेश गुप्ता रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ विनोद यादव, डाॅo विपिन कुमार, डाॅ० राकेश गुप्ता, डाॅo पूनम राय, डाॅo तेज प्रकाश पाण्डेय, श्री अवनीश पाण्डेय, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती मंदाकिनी, श्री विनोद गुप्ता, श्री मदन सिंह, श्री विजय शंकर तिवारी तथा अन्य महाविद्यालय से आए हुए टीम मैनेजर उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago