Categories: बलिया

बलिया DM ने CMO समेत 14 अधिकारियों का वेतन रोका

बलिया की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सिकंदरपुर तहसील पहुंचे और जनशिकायतों को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ अधिकारी अनुपस्थित थे, जिस पर नाराजनी जाहिर करते हुए डीएम ने सभी का वेतन रोक दिया।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता लोनिवि (प्रांतीय खंड), अधिशासी अभियंता नलकूप और अधिशासी अभियंता बाढ़ का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें मिली, इसमें से 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, राशन, सड़क, नालियों, अवैध कब्जा, अंश, चकबंदी तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रवि कुमार तथा क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago