Categories: बलिया

बलिया में पड़ोसी ने युवक को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हजौली गांव में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी ने युवक को गोली मार दी। इससे युवक घायल हो गया, उसे अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि घायल युवक के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर चंचल सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ली गई है।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी हैं। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। शांति व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago