कर्जमाफी के नाम पर किसानों से हो रही रिकवरी, जनता जवाब देगी- अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में  प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर हमला किया. उन्होने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता आपके खिलाफ मैदान में तैयार है. किसानों की कर्ज माफी की घोषणा के बाद अब उसकी रिकवरी की गई है.वहीं गाजियाबाद में देश की सबसे बड़ी हिंडन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन का क्रेडिट लेने पर बोलते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि परिवारवाद का आरोप लगाने वाले बताये कि कौन सी रोड यादव लेन के नाम से बनी है.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा झूठ बोलने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर 2014 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था. लेकिन हमको रेलवे और एनजीटी की तरफ से एनओसी नहीं दी गई. अखिलेश ने दावा किया हमारे कार्यकाल में कई काम एनओसी नहीं मिलने के कारण रुके. आज बीजेपी सरकार हमारी सरकार में शुरु किए कामों का उद्घाटन कर रही है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लागातार लोगों से झूठ बोलने का काम कर रही है. एक झूठ खत्म नहीं होता दूसरा झूठ बोलना शुरू कर देते हैं. आगरा एक्सप्रेस-वे को लेकर लगातार सरकार एक्शन की बात कर रही है लेकिन उसी आगरा एक्सप्रेस वे पर वायुसेना ने टच डाउन किया. सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे सरकार द्वारा किए गए काम को ये सरकार कहती है कि हमने इस काम को किया है. उन्होंने कहा कि जो जैसा बोएगा वो वैसा ही काटेगा. अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार जांच एजेंसियों के जरिए हमें डराना और परेशान करना चाहती है. एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट समेत कई प्रोजेक्ट की जांच में इन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago