बलिया में स्वास्थ्य केंद्र दलालों का अड्डा बन गया है- पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी

सिकन्दरपुर (बलिया) समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय डाक बंगले पर शनिवार को संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है विकास कार्य अवरुद्ध है वही सपा सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सिर्फ उद्घाटन किया जा रहा है ।

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा सरकार डर गई है सपा बसपा गठबंधन से योगी और मोदी सरकार ने मान लिया है कि अब भाजपा सरकार का पतन तय है। आज नहरों में पानी नहीं है क्रय केंद्र अभी तक नहीं खोले गए हैं अस्पतालों में दवा नहीं है सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बहुत खराब है।

यहां सिर्फ जेनेरिक दवाएं लिखकर गरीबों का शोषण किया जा रहा है पूरा स्वास्थ्य केंद्र दलालों का अड्डा बन गया है । अगर 15 दिन के अंदर स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर में जेनेरिक दवाई लिखना बंद नहीं किया गया और दलालों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुक्ति नहीं कराया गया तो समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव करेगी ।

खरीद दरौली पीपा पुल का पैसा वापस चला गया क्योंकि यहां के वर्तमान विधायक को तथा इस सरकार को विकास से कोई सरोकार नहीं है यह सरकार सिर्फ जुमले पर चल रही है लेकिन झूठ की बुनियाद बहुत कमजोर होती है और वह हिल चुकी है जो कभी भी ध्वस्त हो जाएगी महंगाई चरम सीमा पर है गरीबों का पैसा लेकर उद्योगपतियों को देकर भाजपा सरकार उन्हें विदेश में लगा रहेगा हर कदम रोज बढ़ाया जा रहा है पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ पिछली सरकार से उसे 37% ज्यादा बढ़ गया है संविधान की कसम खाने वाले मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठकर आदमी झूठ बोलते है ।

सिर्फ 1 साल में प्रदेश में 195 साम्प्रदायिक दंगे हुए तथा 45 लोगों की जान गई है फिर भी झूठे मुख्यमंत्री कहते हैं कि पूरे प्रदेश में साल भर में एक भी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए।जिसमे मुख्य रूप से मदन राय, विवेक सिंह ,भीष्म यादव,राजेन्द्र यादव,मुनि लाल यादव,शिव जी त्यागी ,सत्य प्रकाश पांडेय,अनंत मिश्रा, सीपी यादव,और विधानसभा सिकंदरपुर के सभी जोनल प्रभारी और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।संचालन वीर बहादुर वर्मा जी एवं अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रामजी यादव ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

13 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago