Categories: बलिया

बलिया- प्रेम-प्रसंग में हुई थी शुगन की हत्या, आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस

बलिया। चितबड़ागांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारो निवासी शुगन राजभर की मौत के मामले में पुलिस को नई जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गांव के प्राचीन मंदिर कामेश्वर धाम से सटे पोखरा में शुक्रवार की सुबह 20 वर्षीय शुगन का शव पड़ा मिला। मौके पर गिरे खून व मृतक के सिर में जख्म भी मिले थे। मामले में हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसमें खुलासा हुआ कि युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरु की तो प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात आरोपितों ने उसकी हत्या कर शव को पोखरे में ले जाकर फेंक दिया। उनका उद्देश्य इसे हादसे का रुप देने का था। इस मामले में मृतक के पिता सुमेर राजभर की तहरीर पर एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों में कारो निवासी लक्ष्मण, शेषनाथ व बालचंद तथा बालचंद का पुत्र अनिल शामिल है। फिलहाल पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है, उम्मीद है कि जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago