बलिया का विद्युत विभाग घाटे में जा रहा है। वजह है लोगों के द्वारा बिजली बिल न भरना। जिले के हज़ारों लोगों पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपए बकाया है। लेकिन लोग बकाया बिल देने तैयार नहीं है। विभाग ने बकाया बिल जमा करने कई अभियान भी चलाए पर नतीजा बेअसर रहा। लिहाज़ा करोड़ो के बकाया बिल की वसूली करना विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
शासन व बिजली विभाग के द्वारा बकाया बिल की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इसमें बकायेदारों को सहूलियत भी दी गई। इस योजना को जारी करते समय सरकार का मानना था कि अधिक से अधिक उपभोक्ता सरचार्ज आदि छूट का लाभ लेते हुए बकाया धनराशि जमा कर करेंगे। विभागीय अधिकारियों ने योजना के तहत बकाया जमा करवाने के काम को शुरू किया। विभाग की ओर से बकाएदारों को नोटिस दिया जा रहा है
लेकिन बकायदारों पर इसका कोई असर नहीं है। हालात ये हैं कि 40 हज़ार से अधिक बकायेदारों को विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक चार हजार बकाएदारों ने ही इसमें रुचि दिखाई और इन बकाएदारों ने कुल 1.25 करोड़ रुपये जमा किया है।
इसको लेकर विभागीय अधिकारी चिंतित हैं। एक माह का समय ही बाकी है और अगर इतनी धीमी रफ्तार रही तो बिल वसूली करने मुश्किल हो जायेगी। वहीं मामले में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय का कहना है कि अभी बकाएदारों के योजना में रुचि लेने की गति काफी धीमी है। प्रयास किया जा रहा है कि बकाएदार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बकाया जमा करें ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो सके।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…