दस साल से जमे चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल हटाया जाए, कमिश्नर ने DM बलिया को दिया निर्देश

बांसडीह।  मण्डलायुक्त (आजमगढ़) विजय विश्वास पंत ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) बांसडीह का निरीक्षण किया। केंद्र पर मिली दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। साथ ही दस वर्षों से भी अधिक समय से यहां तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके तिवारी को शीघ्र स्थानान्तरित करने के लिए प्रदेश मुख्यालय पर डीओ लेटर भेजने का निर्देश डीएम व सीएमओ को दिया।

मण्डलायुक्त ने अस्पताल की हर व्यवस्था को देखा। जननी सुरक्षा योजना की स्थिति खराब मिलने तथा उससे सम्बन्धित रिकार्ड सही तरीके से नहीं दिखा पाने पर चिकित्सा अधीक्षक व सम्बन्धित कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। कुछ अभिलेख चादर से ढंके जाने पर भी नाराजगी जताई। एक ही कमरे में बैठकर तीन चिकित्सक मरीज देखते मिले।

इस पर आपत्ति जताते हुए उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठकर मरीज देखने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही यहां तैनात उन कर्मचारियों को भी स्थानान्तरित करने का निर्देश दिया, जो लम्बे समय से यहां तैनात हैं। कमिश्नर ने कोविड टीकाकरण तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से सम्बन्धित अभिलेखों व अन्य कागजातों की भी जांच-पड़ताल की। सीएचसी के बाद मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बांसडीह ब्लाक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां भी साफ सफाई व अभिलेखों की जांच-पड़ताल की।

ब्लाक कार्यालय पर आयी एक महिला ने कमिश्नर से बताया कि उसका आवास एक बार स्वीकृत होने के बाद दोबारा काट दिया गया। इस पर कमिश्नर ने बीडीओ को निर्देश? दिए कि इसकी जांच करें और मौके पर जो सच्चाई मिले, उसके हिसाब से कार्यवाही कर अवगत कराएं। अभिलेखों का रखरखाव और बेहतर करने का निर्देश दिया। उनके साथ डीएम अदिति सिंह, सीएमओ डॉ तन्मय कक्कड़, बीडीओ संतोष यादव आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago