Categories: बलिया

आनन्द विहार टर्मिनस से बलिया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने टाइमिंग

बलिया। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए सुविधा की है। जहां विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 09644 आनन्द विहार टर्मिनल-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी का संचालन आनन्द विहार टर्मिनल से 31 अक्टूबर, 2021 को और 09643 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनल से कटिहार से 01 नवम्बर, 2021 को 01 फेरे के लिए किया जाएगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। जिसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। यह गाड़ी बलिया से होते हुए भी जाएगी।

कब कहां से गुजरेगी विशेष ट्रेन- 09644 आनन्द विहार टर्मिनल-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनल से 31 अक्टूबर, 2021 को आनन्द विहार टर्मिनल से 17.10 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 20.33 बजे, बरेली से 21.56 बजे, शाहजहांपुर से 23.02 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 02.05 बजे, रूदौली से 03.50 बजे, फैजाबाद से 04.23 बजे, शाहगंज से 07.05 बजे, आजमगढ़ से 07.55 बजे, मऊ से 08.55 बजे, बलिया से 10.25 बजे, छपरा से 12.50 बजे, हाजीपुर से 14.05 बजे, बरौनी से 16.35 बजे तथा नवगछिया से 18.38 बजे छूटकर कटिहार 20.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 09643 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 01 नवम्बर, 2021 को कटिहार से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन नवगछिया से 00.40 बजे, बरौनी से 02.50 बजे, हाजीपुर से 04.55 बजे, छपरा से 06.30 बजे, बलिया से 07.35 बजे, मऊ से 09.10 बजे, आजमगढ़ 10.05 बजे, शाहगंज से 11.30 बजे, फैजाबाद से 12.32 बजे, रूदौली से 13.22 बजे, लखनऊ से 16.00 बजे, शाहजहांपुर से 18.47 बजे, बरेली से 19.52 बजे तथा मुरादाबाद से 21.35 बजे छूटकर तीसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 00.45 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago