Categories: बलिया

बलिया में संडे को रहेगा शटडाउन, इन क्षेत्रों में होगी बिजली की कटौती

बलिया। रविवार को जिले में बिजली की कटौती होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होने वाली है। जिला अस्पताल सहित 11 उपकेंद्रों में बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जहां जिला अस्पताल, रघुनाथपुर, विशुनीपुर, सहतवार, सुखपुरा, जिला न्यायालय, 10 एमवीए ट्रांसफार्मर, फेफना, हनुमानगंज और सिविल लाइन इलाके की आपूर्ति ठप रहेगी।जिससे काफी कामकाम प्रभावित रहेगा।

बिजली कटौती की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता खालिद फजल ने बताया कि 132/33 केवी सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र परिसर स्थित निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत रसड़ा 400 केवी से बलिया लाइन का तार खींचा जाएगा। इसके चलते रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। 132 केवी उपकेन्द्र से निकलने वाली 33 केवी पोषक लाइन भी बाधित रहेगी। बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago