Categories: Uncategorized

मनीयर- काजल हत्याकांड में बड़ा ख़ुलासा, पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया

मनीयर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के पास तीन दिनों पहले किशोरी की लाश मिलने की घटना का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि लड़की की हत्या परिवार के ही लोगों ने गला दबाकर करने के बाद लाश को दह ताल के किनारे फेंक दिया था। इस मामलें में पुलिस ने पांच में से तीन आरोपितों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।

लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया। कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने अगले दिन किशोरी की पहचान दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी 14 वर्षीय काजल पुत्री राजकुमार सिंह के रुप में हुई। इस मामलें में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब मृतका की सौतेली मां सुमिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने श्वसुर, सास, देवर, सौतेले पुत्र व टेम्पों चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पहले किशोरी के जहर खाकर आत्महत्या करने तथा लाश को बगैर पुलिस को खबर दिये ठिकाने लगाने की चर्चा थी।

हालांकि पुलिस का कहना है कि बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम रिर्पोट पहुंची जिसमेंं किशोरी की गला दबाकर हत्या करने की बात प्रकाश में आयी है। इसके अधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ दर्ज केस को हत्या में तरमीम करते हुए दादा राजनरायन सिंह, भाई विनीत सिंह गोलू व टेम्पों चालक मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मनियर चंद्रभान यादव का कहना है कि बाकि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago