देश को बांटने वालों की हार और अंहकारी सत्ता के अंत की शुरुआत है: अखिलेश यादव

नूरपुर में सपा और कैराना में सपा व रालोद के गठबंधन की जीत पर अखिलेश यादव ने खुशी जताते हुए जनता को बधाई दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीत के बाद पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की।

उन्होंने कहा कि देश को और समाज को बांटने वाली सरकार का खात्मा हुआ है। किसानों, बेरोजगारों ने भाजपा को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा और नूरपुर के मतदाताओं को धन्यवाद और बधाई। किसानों-गरीबों को बदाई जिन्होंने सामाजिक सद्भाव को विजयी बनाया है।

बसपा के योगदान के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से रालोद को सभी ने समर्थन दिया उससे साफ है कि बसपा, आप, कांग्रेस सभी ने हमें समर्थन दिया है। पीस पार्टी, निषाद पार्टी समेत सभी पार्टियों को धन्यवाद जिन्होंने हमें विजयी बनाया।

प्रचार न करने के सवाल पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री के भाषण से डर गया था इसलिए प्रचार करने नहीं गया।

अखिलेश ने ट्वीट भी किया है कि ‘कैराना और नूरपुर की जनता, कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों व सभी एकजुट दलों को जीत की हार्दिक बधाई! कैराना में सत्ताधारियों की हार उनकी अपनी ही प्रयोगशाला में, देश को बाँटने वाली उनकी राजनीति की हार है। ये एकता-अमन में विश्वास करने वाली जनता की जीत व अहंकारी सत्ता के अंत की शुरुआत है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago