बैरिया में राजस्व निरीक्षक और बैरिया विधायक के भतीजे के बीच उत्पन्न विवाद में अब विधायक भी कूदते हुए नजर आ रहे हैं। वह लखनऊ से बैरिया जाते वक्त जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से मिल कर बैरिया तहसील के राजस्व निरीक्षक की कार्यशैली पर डीएम से वार्ता किए।
कहा कि बैरिया तहसील में कई अधिकारी पूरी तरह भ्रष्ट हो गए है। वे बिना रिश्वत के जनता का कोई भी काम नहीं करना चाह रहे हैं। भाजपा के काल में भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
मैं व्यक्तिगत तौर पर भी कई बार यह चेतावनी दे चुका हूं कि वे अपनी आदत सुधार लें। बैरिया विधान सभा में किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को नहीं रहने दिया जाएगा।
शिकायत किया कि बैरिया के राजस्व निरीक्षक मेरे भतीजे पर प्राथमिकी दर्ज कराएं हैं। वहीं राजस्व निरीक्षक खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है।
बता दें की राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मंगलवार की रात विधायक सुरेंद्र सिंह के भतीजा अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि चंद्रभूषण सिंह की ओर से भी राजस्व निरीक्षक पर रिश्वत मांगने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने आदि आरोपों के साथ तहरीर बैरिया पुलिस को दिया था। लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
बताया जाता है कि मंगलवार को चंद्रभूषण सिंह एक भाजपा कार्यकर्ता की जमीन की पैमाइश कराने का आग्रह करने राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचे थे। जहां लोगों में बातचीत के दौरान तल्खी बढ़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई लेकिन वहां उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
बाद में दोनों पक्षों द्वारा बैरिया थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। विधायक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा नहीं दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। इस बाबत एसएचओ गगनराज सिंह ने बताया कि चंद्रभूषण सिंह के तहरीर की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…