उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अटपटा बयान दिया है. मथुरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस के एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीता जी का जन्म मिट्टी के बर्तन से हुआ था, यानी उस समय भी टेस्ट ट्यूब से बच्चे पैदा करने का कॉन्सेप्ट था.
दिनेश शर्मा ने कहा कि सीता जी भी टेस्ट ट्यूब बेबी हो सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘रामायण काल में माता सीता का जन्म एक मिट्टी के बर्तन यानी घड़े से हुआ था, यानी रामायण के समय में टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक रही होगी.’
यही नहीं, अपने संबोधन में दिनेश शर्मा ने महाभारत और रामायण काल की तकनीक का जमकर बखान किया और नारद भगवान को पहला पत्रकार भी बताया. हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की शुरुआत आधुनिककाल में ही नहीं हुई थी, ये तो महाभारत काल से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि नारद जी पहले पत्रकार थे.
साथ ही उन्होंने कहा कि आज लाइव प्रसारण का दौर है. मुझे लगता है कि महाभारत के समय भी यह तकनीक मौजूद थी. महाभारत के युद्घ के वक्त संजय ने धृतराष्ट्र को महाभारत की लड़ाई का सीधा प्रसारण प्रस्तुत किया था.
कहा कि भारत में लाइव टेलीकास्ट की तकनीकी महाभारत काल से है बस उसका रूप अलग था. आज के डब्लूडब्लूडब्लू के जवाब में नारद का नारायण..नारायण..नारायण था.
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वह स्वतंत्र है. बदलाव के इस दौर में पत्रकारों को अपनी सीमा स्वयं तय करनी होगी.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…