साथी रतन सिंह की याद में पत्रकारों ने निकाला कैंडिल मार्च, बताया ऐसा था उनका किरदार..

बीते 24 अगस्त को हुई सहारा समय के पत्रकार रतन सिंह की मौ’त के मामले को लेकर बलिया के पत्रकार साथियों ने कैंडिल मार्च निकाला. इस दौरान मार्च में आम लोगों से लेकर समाज के तमाम ज़िम्मेदार नागरिक भी शामिल रहे. दिलचस्प बात यह भी रही कि इस दौरान मार्च में शामिल लोगों ने कोविड के नियमों का ख्याल रखा और कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी काम किया.

मार्च में शामिल लोगों ने मास्क और टोपी भी लगाई हुआ थी और सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया. शांति पूर्ण तरीके से यह कैंडिल मार्च बलिया रेलवे स्टेशन से शहीद चौक स्थित बापू की प्रतिमा तक पहुंचा और वहां पर एक शोक सभा की गयी. मार्च के नेतृत्व भार तीय राष्ट्रीय पत्र कार महा संघ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह कर रहे थे. इस दौरान पत्रकारों ने रतन सिंह को याद करते हुए बताया कि वह बेहद मृदुभाषी थे.

हमेशा दोस्तों के बुरे वक़्त में साथ खड़े रहते थे और उन्होंने हमेशा पत्रकारिता के बुनियादी उसूलों का पालन किया. स्वच्छ पत्रकारिता की. रतन सिंह के बारे में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्र ने बताया कि वह बेहद जज्बाती शक्स थे. उनका व्यक्तित्व शानदार था. लोगों की आवाज़ बनते थे और आवाज़ उठाने वालों का साथ देते थे. उन्होंने कहा कि उनका यूँ चले जाना खलता है. हमें बेहद दुख है.

वरिष्ठ पत्रकार अनिल अकेला बताते हैं कि रतन सिंह के चले जाने से वह खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं. वरिष्ठ पत्रकार आसिफ जैदी ने बताया कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. आज भी रतन सिंह का मुस्कुराता हुआ चेहरा उनके आँख के सामने आता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago