Categories: Uncategorized

बेरोजगारी के खिलाफ बलिया कांग्रेस ने ताली-थाली बजाकर कर किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क : युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेरोजगारी के खिलाफ ताली-थाली बजाकर पैदल मार्च किया और  ताली व थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।   बलिया शहर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन देश में बढ़ती बेरोजगारी, लूट, हत्या व महंगाई के खिलाफ कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है।  पार्टी कार्यकर्ता अब सड़क पर उतरकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामी गिनाएगी। युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा अब रोजगार छीनने पर तुली हुई है।

कांग्रेस युवाओं की आवाज सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाएगी। जो सरकार रोजगार न दे सके उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सभी ने एक सुर में कहा की छात्रों की हक की लड़ाई लड़ने में अगर जेल भी जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे।  इस मौके पर कांग्रेस के तमाम कार्यकता मौजूद रहे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago