Categories: बलिया

ई-रिक्शा चालक संघ की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले रोहित सिंह

बलिया डेस्क : बलिया जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही से युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भेंट कर ई रिक्शा चालक संघ की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को बताया की महामारी कोरोना और लाकडाउन के कारण गरीब लोगों की आमदनी रुक गई है जिस कारण मजदूर वर्ग के लोगों के दैनिक गतिविधियों में काफी परेशानी आ रही है।

श्री सिंह ने जिलाधिकारी से भेंट के दौरान प्रशासन द्वारा कम भाड़ा,सीमित सवारी एवं रूट चिन्हित कर देने से ई रिक्शा चालकों को आ रही परेशानी से अवगत कराया।

श्री सिंह ने ज़िलाधिकारी से लाकडाउन के दौरान भाड़ी चालान कटने के कारण पुलिस थानों में बंद ई रिक्शा को छोड़ने का भी आग्रह किया।श्री सिंह ने कहा की प्रशासन के द्वारा ई रिक्शा चलाने हेतु बनाए नए नियम के कारण हो रही परेशानियों से भी अवगत करवाया।श्री सिंह ने जिलाधिकारी से ई रिक्शा चालक संघ की समस्याओं के समाधान का माँग किया।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने प्रेस को बताया की महामारी कोरोना और लाकडाउन के कारण गरीब वर्ग का बहुत नुक़सान हुआ है।श्री सिंह ने कहा की मोदी-योगी सरकार को मज़दूरों के लिए रोज़गार गारंटी की समुचित व्यवस्था करना होगा। इस दौरान डा. सुनील राय,अजय ओझा,आलोक राय उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago