पेपर लीक मामला- पत्रकार ने जेले जाने से पहले लगाए नारे, वीडियो हुआ वायरल

बलिया । यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसी पत्रकार ने पेपर लीक केस का खुलासा किया था। अब गिरफ्तार होने के बाद पत्रकार का वीडियो सामने आया है, जिसमें गिरफ्तार पत्रकार स्थानीय डीएम और एसपी के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ दिखाई दे रहे है।

हिरासत में लिए पत्रकार के द्वारा नारेबाजी का वीडियो फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा है “GOOSEBUMPS ! जेल जाने से पहले किसी पत्रकार की कभी इतनी रीढ़ और हिम्मत देखी है ? ये “अमर उजाला” के बलिया पत्रकार दिग्विजय सिंह हैं इनका गुनाह ये है कि इन्होंने #PaperLeak ख़बर का खुलासा अपने अख़बार में किया था।पुलिस इनके दो और साथी अजीत ओझा,मनोज गुप्ता को भी जेल भेज चुकी है”

बता दें कि गिरफ्तार पत्रकार का नाम दिग्विजय सिंह है। वे अमर उजाला अखबार के नगरा संवादता हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जब पुलिस ने पत्रकार को हिरासत में लिया तो वह डीएम और एसपी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। इस दौरान वह “बलिया डीएम चोर है, बलिया एसपी गुंडा है। बलिया डीएम नकलखोर है। बलिया प्रशासन मुर्दाबाद” का नारा लगा रहे हैं।

इस दौरान पत्रकार के साथ वहां मौजूद लोग भी नारे लगा रहे हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद लोगों भी सवाल उठा रहे हैं। पुलिस की आलोचना भी हो रही है। बलिया पुलिस ने इस पर अब सफाई दी है। पुलिस का कहना है कि “उपरोक्त व्यक्ति को अब तक की विवेचना में प्राप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, इनके एक साथी जिनका नाम ये ले रहे हैं वह एक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं और वर्तमान माध्यमिक परीक्षा में एक परीक्षा में कक्ष निरीक्षक का कार्य किये हैं”।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago