बलियाः यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की रात नगरा पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने जिस स्कूल का पर्चा आउट हुआ है, उसका प्रबंधक भी शामिल है।
अब तक मामले में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पेपर लीक का मास्टरमाइंड आनंद चौहान उर्फ मुलायम है। दरअसल भीमपुरा में स्थित महरजिया देवी इंटर कॉलेज को बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया था। लेकिन यहां के कुछ परीक्षार्थियों की कॉपी आर्यभट्ट झकड़ी इंटर कॉलेड कसेसर में लिखी जा रही थी, जो परीक्षा केंद्र नहीं बना है। यहां कॉपी हल करने का जिम्मा जिस व्यक्ति का स्कूल है, वह परिवार के आनंद चौहान उर्फ मुलायम, चचेरे भाई मनीष चौहान व बृजेश चौहान के साथ संभालता था।
इसी आनंद चौहारन ने बुधवार को अंग्रेजी का पेपर आउट किया था। उसने पेपर को भीमपुरा निवासी आजाद पांडेय उर्फ गोलू के वॉट्सऐप पर भेजा था। इसके बाद पर्चा विकास, राकेश, सुनील, जनार्दन, बृजभान, वरुण, मनोज, दिग्विजय, अजीत से होते हुए DIOS ब्रजेश मिश्र तक पहुंचा था। यह सभी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।
पुलिस ने महरजिया देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नरायण सिंह, स्कूल के कर्मचारी राजू प्रजापति, मास्टरमाइंड मुलायम, मनीष, बृजेश व गोलू को गिरफ्तार कर लिया। अब तक 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें डीआईओएस, अलग-अलग स्कूलों के 3 प्रबंधक, 2 प्रधानाचार्य, 6 शिक्षक और 3 कथित पत्रकार शामिल हैं। इस घटना की जांच के लिए पूरे जनपद की पुलिस, स्वाट टीम व स्पेशल टास्क फोर्स यानि एसटीएफ लगी हुई है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…