Categories: बलिया

पंकज कुमार ने किया बलिया का नाम रोशन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर हुए चयनित

बलियाः बिल्थरारोड के लोहटा पचदौरा निवासी पंकज कुमार यादव ने पूरे ज़िले का नाम रोशन किया है। उनका चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कन्नौज के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी की लहर छा गई।

पंकज कुमार के पिता रामाश्रय यादव हैं। पंकज की प्रारंभिक शिक्षा सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव से हुई। इसकी बाद पंकज ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस बैंगलोर डिग्री हासिल की। उन्होंने इस बार परीक्षा दी। जिसके बाद उनका चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कनौज में हुआ है। इनके इस सफलता पर परिजनों में खुशी व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार पंकज कुमार यादव शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। वहीं पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता को दिया है। सेंटजेवीयर्स स्कूल के प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने पंकज के इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने भी बधाई दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago