Categories: बलिया

बलिया- एक बार फिर ड्रेनेज सिस्टम बनाने की कवायद, 3 लाख आबादी को होगा फायदा

बलिया। जिले के करीब 34 हजार परिवारों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। क्योंकि जल्द ही शहर में ड्रेनेज नेटवर्क बिछने वाला है। उत्तर प्रदेश जल निगम अमृत-2.0 योजना से सीवरेज सिस्टम विकसित करने का प्लान बना रहा है। सर्वे में करीब 34 हजार घर सामने आए हैं, जिन्हें सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए निजी कंपनी को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। कंपनी चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए टेंडर मांगा गया है।

बता दें इस समय में कोई ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम नहीं हैं। लोग अपने घरों का मल-जल सड़क पर बहाते हैं। बारिश के समय मुसीबत काफी बढ़ जाती है। करीब दो सौ मोहल्ले पानी में डूब जाते हैं। सरकारी कार्यालय और स्टेडियम महीनों जलजमाव की समस्या से परेशान रहते हैं। 2010 में सीवरेज सिस्टम विकसित करने की कोशिश शुरू हुई थी। करीब 100 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। धनराशि भी मिल गई लेकिन काम पूरा नहीं किया गया।

20-20 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी गायब हो गया। 30 किलोमीटर बनाई गई लाइन का कोई पता नहीं चल रहा है। करोड़ों रुपये का बंदरबांट हो गया है। मामले में कई इंजीनियरों के खिलाफ चार्जशीट जारी किया गया है। अब नए सिरे से सीवरेज सिस्टम विकसित करने की तैयारी शुरू हुई है। अगर व्यवस्था हो जाएगी तो यकीनन तीन लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।

उत्तरप्रदेश जल निगम के नगरीय खंड के अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि शासन ने डीपीआर मांगा है। सर्वे कराया जा रहा है। एक कंपनी चयनित करने की कार्रवाई चल रही है जो डिजाइन बनाएगी। अगर काम पूरा हो जाएगा तो शहर की जलजमाव की समस्या निश्चित रुप से दूर हो जाएगी। लोगों को राहत मिलने के साथ ही बीमारियां भी कम पनपेंगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago