डिमांड में CNG, आजमगढ़ मंडल में खुले 4 नए पंप, बलिया में अब CNG के 6 पंप संचालित

बलिया। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के बीच सीएनजी की डिमांड बढ़ गई है। सीएनजी की खपत बढ़ने के साथ ही सीएनजी पंप की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आजमगढ़ मंडल के 3 जिलों में 4 नए खुले हैं। बुधवार और गुरुवार को संचालित 4 नए पंप में बलिया में एक, मऊ में दो और आजमगढ़ में एक नया पंप खोला गया है। अब बलिया में 6, मऊ में 4 और आजमगढ़ में 11 पंप संचालित हैं।

20 महीने में 18 पंप संचालित- बता दें आजमगढ़ मंडल के 3 जिलों में रोजाना 18 हजार किलो तक गैस की खपत हो रही है। टोरेंट कंपनी ने मंडल में मई 2020 में पहला पंप मऊ में स्थापित किया था। इसके बाद लगभग 20 महीनों में 18 पंप तैयार कर लिए गए। आजमगढ़ मंडल में 8 साल में यानि 2028 तक 40 पंप खोलने का टारगेट केंद्र सरकार ने दिया है। भरौली में पंप खुलने से तीन जिलों के सीएनजी वाहन चालकों को होगी आसानी।

भरौली में गुरुवार को नया सीएनजी पंप खोला गया। इससे बलिया, गाजीपुर और बिहार के बक्सर के सीएनजी वाहन चालकों को आसानी होगी। इस पंप के खुलने के बाद जनपद में कुल 6 पंप संचालित हैं। इससे पहले बलिया नगर, रसड़ा, बिल्थरारोड, सिकंदरपुर, सहतवार में पंप संचालित है।

वहीं टोरेंट कंपनी के आजमगढ़ मंडल के महाप्रबंधक जीवी राममनोहर ने बताया कि सीएनजी पंप खोलने के लिए 3 जिलों में काम प्रगति पर है। तय समय में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। सीएनजी की खपत बढ़ रही है। मांग के हिसाब से सीएनजी की आपूर्ति भी जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

39 minutes ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

40 minutes ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

42 minutes ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

44 minutes ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

46 minutes ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago