बलिया : पांच बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी, वेतन रोका

बलिया। मनरेगा के तहत पंचायतों में चल कार्यों में बीडीओ द्वारा उदासीनता बरतने के आरोप में जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने  पांच बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मार्च महीने का वेतन भुगतान रोक दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण जल्द प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर वह शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। इस खबर से ब्लॉकों तैनात बीडीओ में खलबली मची है। सभी लोग अपने ब्लॉक के पंचायतों में चल रहे मनरेगा, पीएम व सीएम आवास कार्य का स्थली निरीक्षण में जुट गये हैं।

बताया जाता है कि शासन के निर्देश पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंचायतों में चल रहा है। इसमें बांसडीह, बेलहरी, मनियर, बेरूआरबारी व हनुमानंज ब्लॉक के पंचायतों में मनरेगा में रोजगार देने व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के चयनित लाभार्थियों के आवास निर्माण में मस्टरोल जारी कर 90 दिन की मजदूरी देने आदि की समीक्षा रिपोर्ट में खंड विकास अधिकारियों द्वारा जिला विकास अधिकारी को दी गयी थे।

जिसकी समीक्षा करने पर सरकार के इन प्राथमिकता के कार्यों में बीडीओ द्वारा उदासीनता बरतने रूचि नहीं लिया जाना पाया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बांसडीह बीडीओ कृष्ण मोहन यादव, बेलहरी दिनेश राम, मनियर कमलेश यादव, बेरूआरबारी प्रमिला सिंह व हनुमानगंज शैलश कुमार मुरारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर मार्च का वेतन रोक दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago