पत्रकार हत्या- बलिया SP बोले, घटना का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं, SO हुआ सस्पेंड

बलिया डेस्क – बलिया के फेफना में सहारा न्यूज़ चैनल के पत्रकार रतन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को बदमाशों ने सोमवार की रात पौने नौ बजे फेफना थाना इलाके में अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जनपद में हड़कम्प मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही फेफना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कुछ देर बाद ही एसपी, एएसपी, CO समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, पत्रकार की हत्या प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की गई। पत्रकार का गांव में पुराना मकान है, जिसको लेकर पाटीदारों से उनका विवाद चल रहा था। रतन सिंह का नया मकान रसड़ा फेफना मार्ग पर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम रतन सिंह अपने पुराने मकान पर गए हुए थे, जहां बदमाशों ने उन्हें दौड़ा लिया, वहां से वह भागते-भागते फेफना प्रधान सिमा सिंह के घर में घुसे, लेकिन बदमाशों ने घर में घुसकर उनके सिर में गोली दाग दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर में हुई थी। मृतक के 2 पुत्र हैं। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पत्रकार की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण पत्रकारिता नहीं है।

एसपी देवेंद्र नाथ का कहना है कि हत्या की वजह पाटीदारों से विवाद है। पत्रकार का 8 महीने पहले से ही पट्टीदारों से विवाद चल रहा था, दिसंबर में इन लोगों के बीच मारपीट भी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस हत्या का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। वहीं परिजनों ने इस मामले में पुलिस को भी आरोपी बनाया है।

परिजनों का कहना है कि थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने हत्यारों को भगाया है, हत्या में एसओ भी शामिल हैं। उधर, हत्या के बाद बलिया के पत्रकार आक्रोशित हो गए हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पत्रकारों की मांग है कि एसओ को निलंबित किया जाए। पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए एसपी देवेंद्र नाथ ने थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय को निलंबित कर लाइन हाजिर करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद पत्रकारों ने धरना ख़त्म कर दिया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago