Categories: featured

बलिया में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुस कर पत्रकार को मारी गोली, हुई मौत

बलिय डेस्क-  बलिया के  फेफना में सहारा न्यूज़ चैनल के पत्रकार रतन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना सोमवार देर शाम की है। पत्रकार की जानकारी मिलते ही जनपद में हड़कम्प मच गया।  वारदात सोमवार की रात पौने नौ बजे की है जो फेफना थाना क्षेत्र में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही फेफना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कुछ देर बाद ही एसपी, एएसपी, CO समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षन के लिए भेज दिया।फेफना थाना क्षेत्र के फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह का गांव में पुरानी मकान है, जहां पाटीदारों से विवाद चलता है।

रतन सिंह की नई मकान रसड़ा फेफना मार्ग पर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम रतन सिंह अपने पुराने मकान पर गए हुए थे, जहां बदमाशों ने दौड़ा लिया, वहां से वह भागते भागते फेफना प्रधान सिमा सिंह के घर में घुसे, लेकिन बदमाशों ने घर में घुसकर सिर में गोली मार दी।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर में हुई थी। मृतक के 2 पुत्र हैं। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago