नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए जरूरी ख़बर! बलिया में इस दिन रोजगार मेले का आयोजन

बलिया। बलिया में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उनकी रोजगार की तलाश जल्द पूरी हो सकती है। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि दिनांक 14 दिसंबर 2021 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई टी आई) के परिसर में ऑफलाइन एक दिवसी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें कुल 6 कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। मेले में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली जी0फोर0एस0 सिक्योरिटी सॉल्यूशंस प्रमुख कंपनी है जो कंपनी में लगभग 150 अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों (मेट्रो,एयरपोर्ट,एम्स आदि) में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में चयनित करेगी। जिसमें अभ्यर्थियों को शुरुआती स्तर पर 15000 रुपए की सैलरी मिलेगी।

इसके लिए हाई स्कूल पास,170 सेंटीमीटर लंबाई तथा 18 से 35 वर्ष उम्र की योग्यता रखी गई है। इसके साथ ही भारत हैवेल्स इलेक्ट्रॉनिक मैन पावर,हिंदुस्तान लीवर मैनपावर सप्लाई, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लिमिटेड तथा गौरी शंकर सेवा संस्थान भी इसमें सम्मिलित हो रहे हैं जो सुपरवाइजर स्टोर इंचार्ज एरिया मैनेजर सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा फील्ड सुपरवाइजर के आदि लगभग 200 पदों पर भर्ती करेंगे,जिसके लिए योग्यता हाईस्कूल से स्नातक रखा गया है। इस मेले में जिले के बेरोजगार अभ्यर्थी सम्मिलित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago